हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी ने महिला के साथ की छेड़खानी
■ पीड़िता के माफ करने पर पुलिस ने छोड़ा पुजारी को
बलिया। जनपद उंभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड कस्बा निवासी एक महिला के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में लेकर बुधवार को रातभर थाने में रखा, बाद में महिला द्वारा पुजारी को माफी किए जाने के बाद मामले का रफ-दफा हुआ और पुलिस ने पुजारी को बख्श दिया. मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
गौरतलब हो कि कस्बा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी के लिए एक महिला रोज खाना लेकर आती थी। आरोप है कि बुधवार की शाम महिला जैसे ही मंदिर में पुजारी के लिए खाना लेकर पहुंची वैसे ही पुजारी ने गलत नियत के महिला का बाहं पकड़ लिया, इस पर जब महिला ने चिल्लाई तो पुजारी ने उसका मुहं दबा दिया, फिर किसी प्रकार महिला ने पुजारी के चंगूल से खुदको मुक्त कराकर मौके से भाग गई और घर जाकर अपने परिजनों को आपबीती बताई, इसके बाद गुस्साए परिजनों ने महिला को लेकर उंभाव थाना पहुंची, इसके बाद पुलिस ने पुजारी को हिरासत में ले लिया. रातभर थाने में रखने के बाद दूसरे दिन महिला ने जाकर अपना आरोप वापस ले लिया, तब जाकर पुलिस ने पुजारी को छोड़ दिया. चर्चा है कि थाना परिसर में महिला ने पुजारी को चप्पल से मारा और माफी मांगी तब जाकर महिला ने पुजारी को माफ किया, इसके बाद पुलिस ने पुजारी को छोड़ दिया।
एसओ उभांव योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया था, लेकिन गुरुवार को महिला द्वारा आरोप वापस लेने के बाद पुजारी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।


