अपना जिला

जीएसटी के छापेमारी अभियान में तीसरे दिन ₹3 लाख टैक्स की वसूली

मऊ। राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशन में अभियान के तहत की जा रही छापेमारी के तहत जनपद के मधुबन स्थित कपड़ा व्यवसाई के फर्म की जांच की गई। जांच के दौरान फर्म द्वारा घोषित किये स्टॉक व वास्तविक स्टॉक में काफी अंतर पाया गया। जिसके फलस्वरूप विभाग द्वारा व्यवसाई की लेखा पुस्तक सीज करते हुए मौके पर ही ₹ तीन लाख जीएसटी टैक्स के रूप में जमा कराया गया।
गौरतलब हो कि राज्य कर विभाग लखनऊ द्वारा अभियान चलाकर प्रदेश भर में कर चोरी के खिलाफ जांच की जा रही है। इसके तहत मधुबन कस्बा के उक्त फर्म की जांच के दौरान पाया गया कि व्यापारी के लेखापुस्तक में काफी कम स्टॉक दिखाया गया है। जबकि व्यापार स्थल की जांच के समय व्यापार स्थल पर अत्याधिक स्टाक पाया गया। वहीं व्यापार स्थल से लेखा पुस्तकों से सत्यापन न करा पाने के कारण व्यापारी का लेखापुस्तक भी जप्त कर दिया गया। जिसे व्यापारी द्वारा राज्यकर कार्यालय में आकर सत्यापित कराया जायेगा। जहाँ विस्तृत जांच के दौरान लेखापुस्तक वर्तमान स्टाक व अन्य बिंदुओं की जांच की जाएगी।
व्यापार स्थल पर जांच के दौरान उपायुक्त द्वय राज्यकर रमेश यादव, विकास सागर, सहायक आयुक्त अरविंद कुमार पाठक, अभिषेक कुमार सिंह, आलोक गौतम व सीटीओ लवकुश के साथ ही कोतवाल मधुबन मय फोर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *