पुण्य स्मरण

ग्रापए के संस्थापक अध्यक्ष बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि 27 को

मऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष स्व बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि मंगलवार को कोपागंज के ज्ञानोदय विद्यालय के परिसर मे शाम 5बजे से मनाई जाएगी।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिद्वार राय ने तहसील सदर के पत्रकार साथियो से कार्यक्रम मे शामिल होने तथा घोसी तहसील के पत्रकार साथियो से तहसील घोसी के सभागार में शाम चार बजे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
तहसील मोहम्मदाबाद मे तहसील अध्यक्ष सरफराज अहमद तथा तहसील मधुबन मे पत्रकार साथी पवन कुमार पांडेय द्वारा पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी स्थानों पर पत्रकार साथियों से समय से पंहुच श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *