अपना जिला

पुलिस ने शिखा व मूंछ उखाड़ किया अपमानित, ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध

मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के कार्यालय पर सोमवार को एक आवश्यक बैठक फैजाबाद मिल्कीपुर कुमारगंज थाने के अंतर्गत पांडेय का पुरवा निवासी भोलानाथ पांडेय के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उनकी शिखा और मूंछ को उखाड़ने के लिए अपमानित किया गया था उस पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। के के पाण्डेय ने बताया कि जब चाणक्य ने अपनी शिखा खोली तो नंद वंश का नाश हो गया ऐसे चाणक्य के वंशजों को सरकार द्वारा निरंतर अपमानित किया जा रहा है और निश्चित रूप से शर्मनाक और निंदनीय है। हर्षनाथ तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण ही समाज का अगुवा रहा है अगर वह अपमानित होता क्या समाज कैसे चल पाएगा। पुलिस द्वारा व्यवहार जो किया जा रहा है और बहुत ही निंदनीय है ।परिषद के संरक्षक राम जी उपाध्याय ने बताया कि कलि युग संघे शक्ति ब्राह्मणों को एकजुट होकर के रहने से ही उसके मान और सम्मान की रक्षा हो पाएगी। जिला अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन से हम मांग करते हैं कि घटना में जो भी पुलिसकर्मी सहभागी रहे सभी को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दंडित किया जाए। इस अवसर पर विजय प्रकाश तिवारी हरि प्रकाश पाठक और प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *