गोठा बाजार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पीसीएस इंजीनियर हुए सम्मानित
■ मेधा का सम्मान कर इतराई गोठा की माटी
दोहरीघाट। साहित्य परिषद गोठा के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जहाँ प्रतिभाओं का सम्मान कर गोठा की माटी इतरा गयी वहीं इस समारोह में इस वर्ष के प्रतियोगी परीक्षाओं चयनित पीसीएस इंजीनियरो को उनके अभिभावकों संग उन्हें परिषद् द्वारा मुख्य अतिथि के हाथों शाल वप्रशस्ति पत्र प्रतिक चिन्ह व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया ।
पहला सम्मान ठाकुर गांव निवासी यशवन्त मौर्या जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित होने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक जायसवाल विशिष्ट अतिथि डा. गोपाल कृष्ण राय डी एम कार्डियो व विधायक उमेशचन्द पाण्डेय तथा बेल्थरा रोड नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त चेयरमैन व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू राय द्वारा अंगवस्त्रम् प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कुसुम्हा निवासी पीसीएस वाणिज्य कर अधिकारी शुभेन्दु राय के पिता सतीश राय तथा गोठा निवासी आई आई टी इंजिनीयर आदर्श गुप्ता के पुत्र शिवकुमार गुप्ता माता शकुन्तला व दोहरीघाट निवासी पीसीएस व नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अमीत कुमार गोड़ के माता पिता अनील गोड़ को भी अंगवस्त्र व प्रतिक चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की गयी। मुख्य अतिथि ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल ने कहा कि गोठा बाजार में प्रतिभा सम्मान समारोह से जहाँ छात्रों को एक प्रेरणा मिलेगी वही इस आयोजन से अंचल में एक छात्रों में एक क्रांति भी आ गयी है परिषद के उपाध्यक्ष रमेश राय ने जहां साहित्य परिषद गोठा के उद्देश्य की सबको बताते हुए इसके विस्तार पर भी चर्चा करते हुए कहा कि आज इस क्षेत्र के बड़े चिकित्सकों के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। जिसका समर्थन मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. नीतीश कुमार यादव, चाइल्ड रोग विशेषज्ञ डा मुनीश कुमार यादव व सर्जन डा एच एन सिंह व डी एम कार्डियो गोपाल कृष्ण राय ने किया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में अध्यक्ष झारखण्डेय राय, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरू सोनकर, प्रजापति राय, पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त, परिषद के स्वागताध्यक्ष पूर्व प्रधान विजेन्द्र राय, विपिन अजीत राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राय, श्यामसुन्दर मौर्य, संयोजक वीरेन्द्र उपाध्याय, जयकृष्ण राय, विजरनारायण राय, सुखई गुप्त, शिवेन्द्र गुप्त, मनीष यादव, बिनय गुप्त, सीताराम गुप्त, प्रेमचन्द पाण्डेय, आलोक राय, डा लक्ष्मी नारायण राय समेत आदि लोग मौजूद रहे।

