Uncategorized

उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए अच्छी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से प्रदेश के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है. अब वेबसाइट के जरिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मूल अंकपत्र और अंकपत्र की द्वितीय प्रतिलिपि प्राप्त करना आसान कर दिया है. बता दें कि पहले छात्रों को मार्कशीट के लिए के काफी चक्कर लगाना पड़ता था. साथ ही मार्कशीट खो जानें पर दोबारा प्राप्त करने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामाना करना पड़ता था. स्कूल, कॉलेज से लेकर शिक्षा विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे. अब प्रदेश सरकार की नई पहल से कोई भी छात्र बहुत आसानी से मूल अंकपत्र और अंकपत्र की द्वितीय प्रतिलिपि इस लिंक https://upmsp.edu.in पर जाकर प्राप्त कर सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *