चर्चा में

एक घर में 11 लोगों का शव लटका हुआ मिला

दिल्ली। देश की राजधानी के एक घर में 11 लोगों का शव लटका हुआ मिला है। सभी शव के मुंह और आंख पर पट्टी बांध रखी थी। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने से दिल्ली सहित पूरे देश में जिसने यह घटना सुनी हड़कम्प मच गया।

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित एक घर में 11 लोगों के शव लटके हुए मिले हैं। इनमें सात महिलाओं और चार पुरुषों के शव हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में अंदेशा लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि इन लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले पर कोई भी बयान नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ना ही अभी यह पता लग पाया है कि जिनके शव मिले हैं, वे एक ही परिवार के लोग हैं या अलग-अलग हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए हैं। पुलिस ने घर को चारो ओर से बैरेकेटिंग कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *