धर्म

रामभक्तों के लिए अच्छी खबर, रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होते हुए देख सकेंगे श्रद्धालु

(विजय कुमार गुप्ता)

लखनऊ-श्रीराम मन्दिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जन्मस्थान पर चल रहे मंदिर निर्माण कार्य के दर्शन करवाने के लिए व्यवस्था की गयी है। श्रद्धालुओं को निर्माण कार्य देखने के लिए दर्शन मार्ग पर 15 फुट चौड़े स्थल पर लोहे की जाली लगाई गई है। भक्त ये देखना चाहते हैं कि अयोध्या का बहुचर्चित राम मंदिर कहां बन रहा है और कैसे बन रहा है. इसी को देखते हुए श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उनकी ये अभिलाषा पूरी कर दी है। अब रामलला का दर्शन करने जाने वाले दर्शनार्थी दर्शन मार्ग से ही रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होते हुए अपनी आंखों से देख सकेंगे।इसके लिए दर्शन मार्गपर लोही की जाली लगाई गई है जिसके जरिए दर्शनार्थी अपनी आंखों से राम मंदिर निर्माण कार्य को होते हुए देख सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन करने के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर राम भक्तों को ट्रस्ट की तरफ से ये तोहफा दिया गया है।इसके लिए व्यू प्वाइंट का निर्माण भी कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो ट्रस्ट आने वाले दिनों में इसे और बड़ा बनाएगा जिससे दर्शनार्थियों को राम मंदिर का बेहतर व्यू दिख सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *