रेलवे में अंशकालिक शिक्षकों की नौकरी, TGT के 10 एवं PGT के 16 पद वाँक-इन-इंटरव्यू से

गोरखपुर। 31 अगस्त, 2021: पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गोरखपुर में संचालित रेलवे विद्यालयों में अंशकालिक शिक्षकों के टीजीटी (TGT) के 10 एवं पीजीटी (PGT) के 16 पदों को वाँक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाने का निर्णय लिया गया है। वाँक-इन-इंटरव्यू 16, 17 एवं 18 सितम्बर, 2021 को होना संभावित है। वाँक-इन-इंटरव्यू के लिये अभ्यर्थियों को 01 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से 04 सितम्बर, 2021 को सायं 08.00 बजे तक ऑन लाइन फॅार्म भरकर रजिस्ट्रेशन किया जाना आवष्यक है। रजिस्ट्रेशन के लिये पूर्वोत्तर रेलवे के वेबसाइट www.ner.indianrailway.gov.in पर लिंक दिया गया है।
यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।





