पुण्य स्मरण

घोसी में दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी ने किया शोक सभा

जनपद मऊ घोसी में आज 14 जुलाई दिन बुधवार को नगर के मझवारा मोड़ स्थित नरोखर पोखरा के पास SB मेडिसिन सेन्टर पर दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के तत्वावधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के छोटे भाई अविनाश कुमार पांडेय, पूर्व संरक्षक राम नगीना गुप्ता, एवं सामाजिक कार्यकर्ता बद्री तिवारी एवं इस साल मार्च, अप्रैल, मई में कोराना महामारी से हमारे देश, प्रदेश में जितनी भी मौत आकस्मिक हुई है उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय, सचिव रमेश सिंह, पारस नाथ मौर्य, अश्वनी कुमार पांडेय, इफ्तेखार अहमद, शुभम पांडेय, दीपक कुमार साहित आदि सदस्य गण उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *