अपना जिला

घोसी में खुला पूर्वांचल का सबसे बड़ा मेट्रो यूनिसेक्स सैलून एवं एकेडमी

घोसी/मऊ। सोच बड़ा हो तो कोई काम छोटा नहीं होता बस उसे करने का जुनून होना चाहिए और शहर की सूरत बदलने का हौसला। ऐसे ही हौसलों की बदौलत घोसी कस्बे सहित मऊ में हर पल कुछ नया करने की पहल करने वाली नीलम सिंह कुशवाहा व वर्मा फेमिली ने छोटे से शहर घोसी में मेट्रो यूनिसेक्स सैलून एवं एकेडमी खोलकर पूर्वांचल का सबसे बड़ा सैलून व एकेडमी देकर मऊ का गौरव बढ़ाया है।

घोसी नगर के अपना बाजार सुपर मार्केट के फ्रंट पर सोमवार को मेट्रो यूनिसेक्स सैलून एवं एकेडमी का उद्घाटन सेवानिवृत अध्यापिका श्रीमती भाग्यवती देवी ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलन भी किया।

श्रीमती भाग्यवती देवी ने कहाकि इस छोटे से जगह में सैलून एवं एकेडमी को खोल कर युवाओं को एक नया रोजगार उपलब्ध कराना बहुत पुण्य का कार्य है।
मेट्रो यूनिसेक्स सैलून एवं एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती नीलम सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज युवाओं को अपने रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में युवाओं को पढ़ाई के साथ हुनरमंद बनाते हुए उनके स्किल डेवलपमेंट की महत्ती आवश्यकता है। आज सैलून का व्यवसाय रोजगार का बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में रोजी और रोजगार के मामले में काफी पिछड़ा है। सैलून के साथ एकेडमी खोलने का उनका उद्देश्य शहर में कुछ अलग करना तो है ही साथ में युवक युवतियों अध्ययन व प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाना है। क्या पूर्वांचल का सबसे बड़ा सैलून और एकेडमी है इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि उन्होंने घोसी को कुछ अलग देने की कोशिश किया है।
इस अवसर पर सभी के प्रति आभार वरिष्ठ फिजीशियन डा. संजय वर्मा व दंत चिकित्सक डा राजीव वर्मा ने दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, भाजपा नेता संजय मौर्य, सीए अनिल श्रीवास्तव, सूर्यनाथ शर्मा, राधेश्याम मौर्य, वेदप्रकाश मौर्य, हरिकेश मौर्य, अमरनाथ, देवेंद्र मौर्य, इकबाल खान आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *