घोसी में दिखा यह अजीब फूल, कौतूहल का विषय

घोसी/मऊ। क्षेत्र के खत्रीपार गांव में एक अजीब टाइप का खिला हुआ बड़ा फूल लोगो के बीच कौतूहल व चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण जब पहली बार इस तरह क फूल देखें तो तरह तरह का चर्चा कर रहे हैं।
खत्रीपार गांव में बाबूराम चौहान के घर के पास रविवार को भूमि से सात की संख्या में खिले अजीब से खिले फूल को देखकर लोग कौतूहल वश देखने के लिए आने जाने लगे। यह फूल दिखने में नीचे से धानी और बीच मे प्याजी रंग का है। इसे देखकर ग्रामीणों में खासी चर्चा रही। गांव के लोगो के अनुसार अबतक इस तरह का विचित्र फूल वे इस क्षेत्र में नही देखे हैं।
गांव के इंदल चौहान, बाबूराम, लालबहादुर चौहान, दिवाकर आदि ने बताया कि आज दोपहर के समय बदबूदार महक के चलते इस अजीब से फूल पर लोगो की नजर पड़ी। इस तरह के बड़े से अजीब फूल को कभी नही देखा गया है। इन्दल चौहान ने बताया कि फूल नीचे का पत्ती हरा के साथ मुख्य फूल प्याजी रंग का है। फूल पर बड़ी मक्खियां बैठ रही है। हम लोगों ने इस तरह का फूल नही देखा गया। इस सम्बंध में वन अधिकारी घोसी प्रभुनाथ पाण्डेय ने बताया कि यह एलिफेंटफुट एम नाम का फूल है। जो झारखंड प्रान्त में पाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह सूरन की एक प्रजाति है।


यह सूरन का फूल है