अपना जिला

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में NSS, रोवर्स रेंजर्स के छात्र-छात्राओं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली

० सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के विद्यार्थियों ने निकाली

घोसी/मऊ। सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के विद्यार्थियों ने राज्य सरकार द्वारा निर्देशित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के आलोक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा के निर्देश पर शुक्रवार को एनएसएस ,रोवर्स रेंजर्स के छात्र –छात्राओं एवं संबंधित सदस्य द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
आयोजित जागरूकता रैली को रवाना करते हुए प्राचार्या डाक्टर वन्दना पांडेय ने छात्र–छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की। जागरुकता रैली को कालेज के परिसर से हरी झंडी दिखाकर कर कालेज की प्राचार्या डाक्टर वंदना पाण्डेय ने रवाना किया। जो महाविद्यालय से होकर नारे बाजी करते हुए मझवारा मोड़ तक पहुंचने के बाद पुनः बैनर पोस्टर के साथ जागरूकता के स्लोगन का नारा लगाते हुए जागरूकता रैली कालेज परिसर पहुंच कर संगोष्ठी में तब्दील हो गई और कालेज परिसर में ही संबोधन के बाद समापन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे यात्रियों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के नियम बता कर जागरूक किया। इस जागरूकता रैली में डाक्टर शैलेंद्र पाण्डेय, डाक्टर अमरजीत ,डाक्टर राजीव मिश्र ,संतोष कुमार राय, डाक्टर संजय राय ,डॉक्टर शैलेंद्र पांडेय, डाक्टर नवनीत उपाध्याय , राहुल त्रिपाठी ,विनय पांडेय ,मनोज चंद्रकेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *