चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने पिवाताल,नदवासराय,भिखारीपुर, मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

घोसी। चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक कार्तिके धनजी बुद्ध भट्टी शुक्रवार को घोसी तहसील क्षेत्र के पिवाताल एवं नदवासराय, भिखारीपुर सहित कई अन्य मतदान केंद्र पहुँच कर भौतिक निरीक्षण करते हुए अपने मातहतों को चुनाव के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए लोगों के मतदान केंद्रों एवं मतदान से जुड़ी समस्याओें से भी अवगत हुए।
चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक कार्तिके धनजी बुद्ध भट्टी ने पिवाताल, नदवासराय एवं भिखारीपुर सहित अन्य मतदान केंद्रों पर पहुँच कर महिला एवं पुरुष मतदाताओं के अनुपात के साथ ही ज्वलन्तशील बूथों का समीक्षा कर कारणों से अवगत हुए।उन्होंने पिछले चुनावों में हुए घटनाओं के बारे में भी जानकारियां प्राप्त की।बूथों पर सुविधाओं के साथ ही लोगों को आश्वस्त कराया कि प्रशासन आप सभी के साथ है आप सभी निडर/भयमुक्त होकर निष्पक्ष रुप मतदान करें।यदि कोई किसी प्रकार का प्रलोभन या लालच देता है तो उसके बहकवे में न आये। साथ ही बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए सर्वे कर शासन के मंशा के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करें।साथ ही अराजक तत्वों और पैनी नज़र रखते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाई करने का भी निर्देश दिया।इस अवसर परनायब तहसीलदार राघवेशमणि त्रिपाठी,राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अगस्त राजभर आदि सहित अन्य कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।


