चार पहिया से दो बाइक सवार की मौत

घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गाँव के समीप मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मृत्यु हो गयी।
दोहरीघाट थाने क्षेत्र के पनईल बिहटा गाँव में निवासी 33 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र पारस एवं 28 वर्षीय योगेश कुमार एक मोटरसाइकिल से किसी कार्य से घोसी आये थे। मंगलवार की शाम को घोसी से घोसी से घर जा रहे थे कि अभी घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गाँव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे दोनों लहूलुहान हो गये और घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिये ।इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पायी ।जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिये।



