घोसी में सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चला बुल्डोजर

घोसी/ मऊ। उपजिलाधिकारीसुरेश कुमार एवं सीओ राजीव प्रताप सिंह के देखरेख में शुक्रवार को नगर के डाकबंगला मोड़ से लेकर मझवारामोड तक दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को नगरपंचायत कर्मीयों द्वारा हटाया गया।पुलिस बल एवं राजस्वकर्मियों की मौजूदगी अतिक्रमण हटाने के चलते हड़कम की स्थिति रही।
एसडीएम सुरेश कुमार एवं सीओ राजीवप्रताप सिंह के नेतृत्व में चले अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत नगर के डाकबंगला मोड़ से मझवारामोड तक सड़क के किनारे राजस्वकर्मियों द्वारा चिन्हित सीमा के बाहर रखे गए टीन शेड, बोर्ड,रखे गए सामानो को नगरपंचायत कर्मचारियों ने जेसीबी, हथौड़ा, बेलचा से तोड़ कर हटाना शुरू करते ही बहुत से दुकानदार अपने दुकानों के बाहर रखे सामानो को सिमटने के साथ टिनशेड आदि सामानो को हटाने लगे।ठेले वाले अपना ठेला लेकर भागने लगे।मझवारामोड स्थित काली स्थान के पास खाली भूमि जिसको टैक्सी स्टैंड आदि के लिये चिन्हित किया गया था। वहां दुबारा अतिक्रमण होने पर एसडीएम सुरेश कुमार एवं सीओ राजीव प्रताप सिंह ने नाराजगी जताते हुए कोतवाल नागेश उपाध्याय एवं ईओ विनीत कुमार को कार्यवाही करने का निर्देश देने के साथ हुए अतिक्रमण को कर्मियों द्वारा हटवा दिया। एसडीएम ने चेतावनी दिया कि नगर में सार्वजनिक भूमि,नालों आदि के ऊपर जो भी अतिक्रमण किया गया है,उसको तुरंत हटा लिया जाय।अन्यथा नगरपंचायत द्वारा हटाये जाने पर अर्थदंड भी वसूला जाएगा।इस अवसर पर तहसीलदार उमेश कुमार सिंह, कोतवाल नागेश उपाध्याय, कानूनगो विजयबहादुर, पंकज कुमार, विमलेश कुमार, रमाकांत चौहान, अतुल वर्मा, रिंकू,आदि कर्मचारी अधिकारी रहे।

