घोसी- भगवान के घर चोरी करने वालों का पर्दफाश
मऊ जिले की पुलिस ने बरोनपुर और घोसी के टेसूपार स्थित मंदिर में बीते दिनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने इस मामले में चोर के साथ ही चोरी किए गए सामान को भी बरामद कर लिया है.
पुलिस ने नकदी, बाइक और मोबाइल समेत एक तमंचा भी बरामद किया है. हालांकि इस मामले में पुलिस को अभी दो और लोगों की तलाश है जो फरार होने में कामयाब हो गए हैं.
पुलिस ने चोर के साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले स्वर्णकार को भी गिरफ्तार कर लिया है,क्षेत्र के बहोरनपुर में बीते 24 मार्च को, कोल्हूआ में 22 अगस्त को तथा घोसी कोतवाली क्षेत्र के टेसूपार में बीते 22 सितंबर को चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था. और इन घटनाओं में लाखों के जेवरात, नगदी और मुर्ति के साथ मंदिर में घंटी को भी चुरा ले गए थे. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है. मऊ पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही उन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी जो फरार हैं.

