बिजली कटौती के खिलाफ आंदोलन करेगी घोसी संघर्ष समिति
घोसी/मऊ। घोसी संघर्ष समिति घोसी की एक बैठक अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में रविवार की देर शाम पांडेय मेडिकल हाल पर संपन्न हुई जिसमें बिजली कटौती पर आक्रोश व्यक्त किया गया। अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि इस समय बिजली कटौती ऐसे हो रही है कि कुछ एरिया में रह रही है तो कुछ एरिया में नहीं है सुबह 9 बजे से रात को 11 बजे तक यही सिलसिला चल रहा है। दिन में जिनका कार्य बिजली के बगैर नहीं हो सकता वह सभी दुकानदार बैठे हुए हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस प्रचंड गर्मी से परेशान हैं क्योंकि बिजली नहीं मिल पा रही है कि वह पंखा तक चला सकें, पूछने पर पता चला कि ओवरलोड के कारण ऐसा हो रहा है लेकिन जब टाउन को दो भागों में बांटा गया है तो ओवरलोड की समस्या समाप्त हो जानी चाहिए, या ओवरलोड हो रहा है तो बिजली विभाग इसका कोई उचित उपाय करे कि सभी एरिया में बिजली रह सके , सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक यही सिलसिला चल रहा है रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक बहुत सही चल रहा है, इसी कड़ी में प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि अगर बिजली विभाग अपना रवैया में सुधार नही लाया तो इनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा क्योंकि छोटे छोटे बच्चे से लेकर सभी दुकानदार परेशान हैं ऐसे में अगर कोई अनहोनी हो जायेगी तो इसका जवाब बिजली विभाग को देना पड़ेगा, महामंत्री खुर्शिद खान ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में बिजली कई भागों में बंट कर दी जा रही है जो कि ठीक नहीं है सभी एरिया में एक साथ बिजली मिलनी चाहिए, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान ने कहा कि इस बिजली कटौती से सभी लोग परेशान हैं , यह क्या तमाशा है कि एरिया वाइज बिजली मिल रही है सभी जगह एक साथ बिजली मिलनी चाहिए।
जब कोई मंत्री आता है तो सारे ओवरलोड समाप्त हो जाते हैं और लगातार बिजली मिलती है ऐसे में यह बिजली विभाग की मनमानी बर्दास्त नहीं की जायेगी, आए दिन चेकिंग को लेकर धन उगाही भी बर्दास्त नही की जायेगी अगर दो, एक दिनों में यह एरिया वाइज कटौती बंद नही हुई तो घोसी संघर्ष समिति घोसी आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगी, सुदर्शन कुमार ने कहा कि बहुत हो चुका अब नहीं सहेंगे यह बिजली कटौती और बिजली विभाग की मनमानी क्योंकि क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री जी का आदेश है कि 22 घंटे बिजली दी जाय और जीतने भी पुराने बकायेदार है उनकी बिजली बिल माफ की जाय यह माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों का इन अधिकारीयों पर कोई असर नहीं है अगर ऐसा ही रहा तो माननीय मुख्यमंत्री जी से सीधे शिकायत की जायेगी, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे जिले के यशस्वी जिलाधिकारी जी का भी आदेश है कि जनता को कोई दिक्कत न हो अगर अब भी सुधार नहीं हुआ तो घोसी संघर्ष समिति घोसी जिलाधिकारी से शिकायत की जायेगी और सारी समस्या बताई जायेगी , और आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगी, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन, उपाध्यक्ष जियाउद्दीन खान, महामंत्री खुर्शिद खान, नौशाद खान, बदरूल इस्लाम, राजेश्वर सिंह, राजेश सिंह, राजेश जायसवाल , अरविन्द मौर्य, हरेंद्र चौरसिया सहित सभी सदस्य मौजूद रहे, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर बिजली व्यवथा में सुधार नही हुआ तो हम आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।

