सभी स्टेशनों पर साफ सफाई एवं पानी पीने की व्यवस्था को लेकर DRM को भेजा ज्ञापन
घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने अपने साथियों संग विचार विमर्श करते हुए कहा कि किसी भी स्टेशन जैसे घोसी, कोपागंज, अमिला में साफ सफाई न होने के कारण गंदगी का अंबार पड़ा है और इसी के साथ साथ किसी भी स्टेशन पर पानी पीने की व्यवस्था नहीं है इसके बाबत रेल मंडल वाराणसी के डी, आर, एम को पोस्ट आफिस द्वारा एक एक ज्ञापन रजिस्ट्री करके भेजा गया, बताते चले कि 31मार्च 2023 को जब आयुक्त लखनऊ द्वारा सी, आर, एस, किया गया था तो उन्होंने यह सभी कमियां लिखी थी कि सभी स्टेशन पर पानी पीने के लिए एक नल की व्यवस्था कराई जाए क्योंकि गर्मी के मौसम में पानी ही जीवन है लेकिन अभी तक 2025 आ गया लेकिन कोई भी नल किसी भी स्टेशन पर नहीं लगा जिससे यात्री पानी पीने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि पानी पीने के चक्कर में यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है क्योंकि ट्रेन मात्र दो मिनट ही रुकती है, और सभी स्टेशनों पर गंदगी का अंबार पड़ा है, गंदगी और घास उगने से सभी स्टेशनों की रौनक बिगड़ गई है, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने पत्र में लिखा है कि अविलंब साफ सफाई और पानी पीने के लिए प्रत्येक स्टेशन पर नल या जल प्याऊ की व्यवस्था कराई जाए जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए,,, माननीय डी, आर,, एम,, साहब से अनुरोध है कि अविलंब इस कार्य को पूरा किया जाए जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाए, आयुक्त द्वारा बहुत सी कमियां निकाली गई लेकिन रेल प्रशासन अभी तक मौन है अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, सुदर्शन कुमार, खुर्शीद खान, नौशाद खान, जियाउद्दीन खान, राजेश जायसवाल, अरविंद मौर्य, हरेंद्र चौरसिया, नेहाल अख्तर, राजेश निषाद, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह, रणधीर सिंह, रमेश सिंह, शेख हिसामुद्दीन,, भोला विश्वकर्मा, कैप्टन राम विजय पांडेय, सुधाकर यादव, सहित सभी लोगों ने अपना समर्थन दिया अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय से सभी का आभार व्यक्त किया

