79 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ एवं सेवा समाप्ति की नोटिस
घोसी। आंगनबाड़ी के तहत दिए जाने वाले राशन के लाभार्थियों की ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही बरतने व एप की शून्य गति पर 79 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ के साथ ही सेवा समाप्ति की नोटिस जारी कर तीन दिन में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी है ।साथ ही कार्य पूरा न करने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा
सकती है।
बाल विकास परियोजनाअधिकारी घोसी राधेश्याम पाल ने शुक्रवार को बताया है कि बाल विकास परियोजना घोसी में कुल 209 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हैं।जिनमें 79 आंगनबाड़ी कार्यकत्री ऐसी हैं । जिनके द्वारा चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही करते हुए इनके द्वारा पोषण ट्रैकर में ई-केवाईसी एंव फैस कैप्चर नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में 79 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लिखित रूप से तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ एवं सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया
हैं ।उन्होंने ने शुक्रवार को कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित कार्यालय पर बुलाकर प्रशिक्षण देते हुए लक्ष्य को पूर्ण करने को कहा।ताकि उनकी सेवा समाप्ति से रोका जा सकें।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्य प्रणाली से परियोजना की ई-केवाईसी एंव फैस कैप्चर की
प्रगति शून्य है। बाल विकास परियोजना अधिकारी
राधेश्याम पाल ने इसके पूर्व कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य प्रणाली में सुधार करने हेतु पूर्व में मानदेय रोकने की बात बताया। जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में हड़कंप मचा हुआ है।

