वृद्ध महिला की अचानक ताल में डूबने की आशंका! फिर ज़िंदा मिली!
घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बोझ क्षेत्र के पिऊवा पकड़ी ताल में कवल गट्टा तोड़ने गई वृद्ध महिला लापता हो गई।परिजनों ने वृद्ध महिला की ताल में डूबने की आशंका जताई। महिला अपने देवरान व बेटी के साथ सुबह ताल के किनारे खेत देंखने गई थी। उसी दौरान कवलगट्टा तोड़ने ताल में चली गई। जहाँ अचानक लापता हो गई।सूचना पर पहुँचे बोझी चौकी प्रभारी संजय कुमार उपाध्याय मय फोर्स पहुँचे व लापता महिला की स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खोजना शुरू किया। किन्तु शुक्रवार को 4 बजे तक तक ढूढने के बाद भी महिला का पता नही चला सका। लगभग साढ़े चार बजे महिला अचानक घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर सिवान में जिंदा मिली।तब जाकर परिजनो व प्रशासन ने राहत की सांस लिया।
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर टड़वा निवासिनी बिंदु देवी उम्र 60 साल सुबह 6 बजे अपने देवरानी हेवन्ती व पुत्री संध्या के साथ पिऊआ पकड़ी ताल में अपने खेत पर गई थी। उसी दौरान अपने देवरान हेवन्ती व पुत्री के साथ 8 बजे ताल में कवलगट्टा तोडने के लिये चली गई। आगे चल रही बिंदु देवी अचानक ताल में लापता हो गई। मौजूद महिलाओं के चिल्लाने पर कुछ ग्रामीण ताल के पास आये । जहां स्थानीय ग्रामीणों ने दस दस की संख्या में नाव व ड्रोन की मदद से 5 बार ताल में खोजा।किन्तु कोई सफलता हासिल नही हो सकी। ताल लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में ताल फैला हुआ है। महिला बिंदु देवी ने बताया कि वह ताल में कवलगट्टा तोड़ने गई थी।उसी में दिशा भ्रम हो गया और ताल में एक किलोमीटर आगे घास के बीच मे चली गई थी। मामले में चौकी प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि महिला सुबह खेत मे आई थी उसी दौरान ताल में कवलगट्टा तोड़ने गई। जहाँ से लापता हो गई। ग्रामीणों व अन्य के माध्यम से खोजा जा रहा था। साढ़े चार बजे अचानक महिला जिंदा मिली है।


