सूचना विभाग लखनऊ में सहायक निदेशक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह के पिता शिवलोचन सिंह का निधन
गाजीपुर। सूचना विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ में सहायक निदेशक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह के पिता शिवलोचन सिंह का 95 वर्ष की अवस्था में 11 सितम्बर 2015 को निधन हो गया। इधर कुछ दिनों से आप बीमार थे। मूलतः गाजीपुर जनपद के हिरनों ब्लाक के ग्राम कोड़री (बनकटा) के रहने वाले शिवलोचन सिंह किसान थे। वे बहुत ही मिलनसार व व्यक्तित्व के धनी थे। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर जनपद के गंगा घाट पर किया गया।
उनके बड़े पुत्र अशोक सिंह गाँव पर रहते हैं तथा छोटे पुत्र
डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग के लखनऊ मुख्यालय में सहायक निदेशक के पद पर तैनात हैं। वे मऊ में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
स्व. शिवलोचन सिंह के निधन के बाद कोड़री स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताँता लगा हुआ है। मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर के साथ लखनऊ व अन्य जनपदों से लोग शोक संवेदना व्यक्त करने आ रहे हैं।

