अपना जिला

घाघरा में नाव पलटी पांच को डूबने से बचाया एक अब भी लापता

◆ राजेंद्र यादव की वजह से रोशन पासवान ने ग्रामीणों को मदद से बचाई 5 की जान

(आनन्द कुमार)

सुरजपूर/मऊ। जनपद के दोहरीघाट व मधुबन के बीच सूरजपुर गांव के पास घाघरा नदी में तेज़ आंधी के चलते मछली मारने जा रहे पांच मछुआरों सहित दो अन्य व्यक्ति नदी में डूबने लगे जिसमें से पांच लोगों को ग्रामीणों की मदद से बचाया गया है तथा एक की तलाश अभी भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक थाना दोहरीघाट अंतर्गत रसूलपुर मोर्चा गांव में रहकर देवरिया जनपद के कटैलवा बरहज निवासी बहादुर साहनी उम्र 40 वर्ष मछली मारने का काम करता है। वह प्रतिदिन दिन में 1:30 बजे मछली मारने के लिए घाघरा की लहरों के बीच जाता था तथा पूरी रात मछली मारता था और सुबह 8:00 बजे आता था। शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे वे अपने चाचा रामनक्षत्र, भांजा अंकुश व दो अन्य रिश्तेदार के साथ जाने की तैयारी कर रहा था। तभी गांव के ही राजेन्द्र यादव व उदयभान यादव गोरखपुर के गोनहवा देवारा जाने के लिए आ गये। वे अपने पांच रिश्तेदार के साथ राजेन्द्र व उदयभान को छोटी नाव में सवार करके निकला। जैसे ही उसकी नाव घाघरा के बीच में पंहुची तेज हवा चलने लगी। उतने में ही कोई कुछ समझ पाता कि डेंगी नाव घाघरा की लहरों के बीचों बीच पलट गई। जिसमें सवार सात सभी नदी में डूबने लगे उसमें से किसी तरह बहादुर साहनी व रामनक्षत्र साहनी तैरते हुए पास के गांव सूरजपुर राम जानकी मंदिर के पास पहुंचे और हो हल्ला मचाया तो गांव का ही विजयी साहनी के नाव से रोशन पासवान आनन फानन में कुछ अन्य साथियों के साथ घाघरा की लहरों में पहुंचा और एक एक करके लोगों को निकालने लगा। बारी बारी नाविक व मछुआरा सहित सभी को नाव पर नदी में तलाश कर लादा गया लेकिन उदयभान का कोई अता पता नहीं चला।
किसी तरह तैर कर ग्रामीणों के बीच जाकर हल्ला मचाया जिससे एक युवा बड़ी नाव लेकर अन्य लोगों के साथ पंहुच अन्य पांच को तो बचा लिया लेकिन एक व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चला है।रोशन पासवान द्वारा ग्रामीणों की मदद से पांच लोगों की जान बचाकर जो मिसाल पेश किया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।

नदी में तैर कर चार लोगों की जान बचाने वाले रोशन पासवान से मिलकर थाना दोहरीघाट पंकज सिंह व चौकी इंचार्ज रसूलपुर प्रदीप मिश्रा ने उसे शाबाशी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *