अपना जिला

आगामी लोकसभा चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, कार्यकर्ता रहे तैयार : पंकज सिंह

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का आगमन कार्यकर्ता बैठक हेतु एसआर प्लाजा मऊ में शुक्रवार को हुआ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता कमर कस ले क्योकि आगामी लोकसभा चुनाव बहुत ही कड़ी प्रतिस्पर्धा में होगा। हर कार्यकर्ता इसमे जी जान से लगे घर घर जा कर कार्यकर्ता नए वोटर बनावे। तथा वोटरलिस्ट मतदाता सूची को दुरुस्त करे । बूथों पर जाकर मतदाता सूची का पुनिरिक्षण करना तथा तैयार करना तथा मतदाता लाभर्थियों को लाभ की योजनाओं से अवगे कटाना। ये अभियान चलता रहेगा। इसके साथ ही  हर बूथ पर पांच कार्यकर्ता तैयार करना जिनके पास मोटरसाइकिल व स्मार्ट फोन हो जो लखनऊ की प्रस्तावित महारैली में अपने बूथों का प्रतिनिधित्व करंगे तथा अपने बूथ से लखनऊ तक मोटरसाइकिल यात्रा में हिस्सा लेंगे। तथा सोशल मीडिया के लिए कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक पदयात्रा होगी। 25 सितंबर को पंडित दिन दयाल जी की जयंती मनाई जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन जिलाउपाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रदेशमंत्री तथा जिले के प्रभारी कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री देवेन्द्र यादव,हौसला प्रसाद उपाध्याय,सुनील कुमार गुप्त के साथ ही समस्त जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष तथा मोर्चो के जिलाध्यक्ष सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *