महाशिवरात्रि पर्व पर रुद्र महायज्ञ का आयोजन, परिणय सूत्र में बंधेंगे 21 जोड़े
ग़ाज़ीपुर। आगामी चार मार्च को सिद्धपीठ औढ़ारी मठ सिखड़ी में महाशिवरात्रि पर रुद्र महायज्ञ में 21 जोड़ी सामूहिक शादी होगी। इसमें तीन जोड़ी नेत्रहीन है। यज्ञ मंडप का निर्माण करने में कारीगर दिन-रात जुटे हैं। मानव सेवा समिति सिखड़ी व सिद्धपीठ हथियाराम पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज के सानिध्य में दो मार्च से चार दिवसीय रुद्र महायज्ञ सिद्धपीठ औढ़ारी मठ सिखड़ी में शुरू होगा। चार मार्च महाशिवरात्रि पर कुश्ती, हरिहरात्मक पूजा व सामूहिक विवाह होगा। 21 जोड़ी में तीन नेत्रहीन हैं। पांच मार्च को भंडारा व आशीर्वाद गोष्ठी होगी। साथ ही सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम संयोजक रमेश यादव ने बताया कि डेढ़ लाख की लागत से पंडाल का निर्माण हो रहा है। वर व कन्या पक्ष के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। विदाई में आभूषण, सिलाई मशीन, बेड, सुटकेश दिया जाएगा।

