अपना जिला

कुलगुरु सन्त शिरोमणि गणिनाथ जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

बिल्थरारोड / बलिया। स्थानीय नगर में शनिवार को
अखिल भारतीय मद्देशिया ( कान्दू ) वैश्य सभा के बैनर तले कुलगुरु सन्त शिरोमणि गणिनाथ जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकली गयी। नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने हरि झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। शोभा यात्रा में संत गणिनाथ बाबा के अलावा हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ ही एक से बढ़कर एक नयनाभिराम झांकिया लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सन्त शिरोमणि गणिनाथ जी के जयकारे से पूरा आसमान गुंजयमान रहा।
शोभा यात्रा सीयर पुलिस चौकी के समीप से प्रारम्भ होकर रेलवे चौराहा, चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी होते हुए पूरे नगर का चक्रमण कर पुनः अपने पूर्व स्थान पहुंच कर एक कार्यक्रम में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में समाज के उत्थान विषयक संगोष्ठी में वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने को लेकर अपने अपने विचार साझा किये।

इस दौरान नारी शिक्षा व सम्पूर्ण वैश्य एकता पर भी काफी बल दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लाला केदारनाथ, डा0 जगदीश जायसवाल, प्रशांत कुमार मंटू, देवेंद्र कुमार गुप्त, मोहन मद्धेशिया, राजेश कुमार गुप्त (वाराणसी), मनोज गुप्ता, अरुण गुप्ता, सतीश गुप्ता प्रधान, गणेश गुप्ता, पुनित कुमार गुप्त, सोनू गुप्ता, विक्की गुप्ता, मनोज गुप्ता प्यारे, अमरनाथ गुप्ता, अमित जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, गुलाब चंद गुप्ता, विजय मद्देशिया, दीपक, अतुल मद्देशिया, सोनू गुप्ता, बृजेश, चन्दन, आलोक, डॉ0 अरविन्द गुप्ता, जगदीश गुप्ता, सतीश राव अंजय, आनंद गुप्ता, दीपू मद्धेशिया सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे। पूरी यात्रा के दौरान सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र नाथ दुबे सदल बल सुरक्षा का जायजा लेते नजर आये। । इसके पूर्व सीयर पुलिस चौकी के पीछे स्थित मद्देशिया वैश्य सेवासमिति धर्मशाला के प्रस्तावित भूमि पर नपं अध्यक्ष ने झंडा रोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बाद में कुल गुरु की विधिवत पूजा – अर्चना की गई। कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष द्वारा अतिथियों स्वागत एवं उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान देर रात तक चले भक्ति जागरण में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को भाव- विभोर कर दिया । कार्यक्रम में प्रसाद वितरण के साथ लोगों ने भोजन का भी आनंद उठाया। पूजन समारोह में महिलाओं की भी बढ़ चढ़कर भागीदारी रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *