उत्तर प्रदेश

मोबाइल से महिलाओं को छेड़ने में लखनऊ नंबर वन

@गणेश जी वर्मा…

प्रतिदिन 400 हो रही छेडख़ानी, 1090 के रिकॉर्ड से सामने आई सच्चाई, प्रदेश में प्रतिदिन साढ़े 33 हजार महिलाओं को किया जा रहा परेशान

लखनऊ। नवाबों का शहर और प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतिदिन लगभग 400 महिलाओं को परेशान किया जा रही है। हालांकि यह आंकड़ा सिर्फ 1090 वीमेन पावर लाइन का है। यदि इसमें थानों का आंकड़ा जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा काफी हद तक बढ़ जाएगा। जबकि प्रदेश में प्रतिदिन साढ़े 33 हजार महिलाओं को उनको फोन का उनको परेशान किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में वीमेन पावर लाइन के अधिकारियों ने कार्रवाई कर जहां हजारों एफआई दर्ज कराया वहीं सैकड़ों लोगों को जेल भी भेजा है। वीमेन पावर लाइन महिलाओं के सुरक्षा के लिए बना है। इसमें कार्यरत अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का कार्य हैं कि महिलाओं को फोन कर परेशान करने वाले और उनको अश£ील मैसेज भेजने वालों पर कार्रवाई करना है। इस मामले में वीमेन पावर लाइन में एक जनवरी 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक कुल 2,85,904 कॉल महिलाओं ने किया है। जहां लगभग 95 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करते हुए 2,79,389 मामलों का वीमेन पावर ने निपटारा कर दिया है। जबकि अन्य मामलों में निस्तारण की कार्रवाई चल रही है। अहम बात यह है कि सबसे ज्यादा प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर में महिलाओं को फोन कर उनको परेशान किया गया है। जबकि दूसरे नंबर पर कानपुर नगर और तीसरे नंबर पर प्रयागराज है। इतने मामलों में हुई कार्रवाई वीमेन पावर लाइन में आई शिकायतों में जहां 12,078 मनचलों को चेतावनी दी गई वहीं 4,090 मामलों में एफआईआर दर्ज कर मनचलों को जेल भेजा गया। जबकि 2,023 मामलों में एनसीआर दर्ज किया गया। पिछले साल ये हुई थी कार्रवाई पिछले वर्ष 2022 में कुल 3,77,550 शिकायतें आई थी। जहां पुलिस ने सभी मामलों का निस्तारण कर दिया है। इस वर्ष भी कई हजार मुकदमें दर्ज कर सैंकड़ों लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *