चर्चा में

मुख्तार के गढ़ में “अमिताभ” के “सेना” का गठन

“अधिकार सेना” के जिलाध्यक्ष बने अमरेश सिंह व महामंत्री बने छोटे लाल फौजी

युवा अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष राज विजय व विधानसभा प्रभारी नियुक्त हुए संजीव यादव

बलिया के पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का किया गठन

बलिया/मऊ। पूर्वांचल में “अधिकार सेना” का विस्तार तेजी से हो रहा है। रविवार को मुख्तार के गढ़ में अमिताभ के सेना का गठन किया गया।
बता दें कि “अधिकार सेना” के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक अमिताभ ठाकुर के निर्देश पर मऊ जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। गठन से पूर्व कार्यकारिणी की बैठक अधिकार सेना बलिया के जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में की गई। पदाधिकारियों के गहन विचार -विमर्श करने के बाद नयी सेना/कार्यकारिणी का गठन किया। उक्त कार्यक्रम इंदरपुर भलयां स्थित अरविंद यादव प्रधान के आवास पर आयोजित हुआ। बलिया से पहुंचे कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में विधानसभा अध्यक्ष बलिया सनक पांडेय, युवा अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय, बलिया जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश राय तथा पार्टी प्रवक्ता अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में नए पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया।
जिसमें अमरेश कुमार सिंह एडवोकेट को “अधिकार सेना” का जिलाध्यक्ष, राहुल तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, छोटेलाल फौजी को जिला महामंत्री, रामविलास यादव को संगठन मंत्री, संतोष यादव को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मऊ सदर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी संजीव यादव को बनाया गया है। जबकि युवा अधिकार सेना का जिलाध्यक्ष राज विजय यादव को नियुक्त किया गया है।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह सिंह ने कहा कि जिस संकल्प के साथ अधिकार सेना का गठन किया गया है उसे पूरा करने के लिए हम पूरी उर्जा एवं ताकत के साथ काम करेंगे। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ लड़ाई में अधिकार सेना के सभी सैनिक/कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी नूतन ठाकुर का साथ देंगे। जिला महामंत्री एवं अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी कार्यकारिणी को व्यापक रूप देने के साथ ही जनपद में सदस्यता अभियान को तेज करने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में अधिकार सेना अहम भूमिका निभाएगी। उक्त अवसर पर सूर्य प्रकाश बरनवाल एडवोकेट, अरविंद यादव, अशोक यादव ,अतुल कुमार सिंह एडवोकेट ,हृदय नारायण यादव ,शमशेर सिंह ,डिंपल वकील, अखिलेश यादव उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *