अपना जिला

नाई की गुमती पर हाई वोल्टेज का तार गिरने से लगा आग, हजारों रूपये का नुकसान

घोसी/मऊ। स्थानीय नगर से सटे धरौली मोड़ के समीप सड़क के किनारे स्थित नाई की दुकान पर हाई वोल्टेज के तार के टूट कर गिर जाने के कारण लगी आग से हजारों रूपये के समान जलकर नष्ट हो गया।जिससे नाई के दुकानदार के समक्ष आजीविका संचालित करने के लिए मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है।वह अपने भविष्य के प्रति सोच सोच कर परेशान हो जा रहा है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी सैफुद्दीन उर्फ समसुद्दीन पुत्र स्व. रियाजुद्दीन कई वर्षों से घोसी नगर के उत्तरी छोड़ पर स्थित धरौली मोड़ के समीप सड़क के किनारे एक गुमटी रखकर बाल बनाकर अपने परिवार की आजीविका संचालित करता था।गुरुवार की शाम को अपने दुकान को बंद करके घर सोने चला गया तो रात्रि में गुमटी के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज के तार के टूट कर गुमटी पर गिरने से तत्काल आग लग गई।जिससे गुमटी सहित गुमटी में रखे सामान जलकर नष्ट हो गया।जिससे दुकानदार की हजार रूपये की क्षति हुई है।संयोग अच्छा रहा कि तार रात्रि के समय टूट कर गिरा अन्यथा कई जानें चली जाती ।रात्रि में तार टूटने जान मॉल की हानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सास ली।इस संबंध में दुकानदार ने अपने आजीविका संचालित करने के लिए मदद की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *