मिसाल-ए-मऊ

12 के विज्ञान से शिवांगी, दिनेश, साकेत व वाणिज्य से मानसी,श्रेया व रौनक टॉपर

0 फ़ातिमा स्कूल का कक्षा 10 व 12 का परिणाम…

मऊ। आईसीएससी बोर्ड द्वारा रविवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें विज्ञान वर्ग से शिवांगी यादव 94.75% अंक प्राप्त कर शिखर पर रहे। वहीं वाणिज्य वर्ग से श्रेया राय 96.25% अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में टॉप पर रहे। विज्ञान वर्ग के दिनेश यादव व साकेत पांडेय, अंशिका सिंह अर्चिता कश्यप विकास मिश्रा टाइप में शामिल हुए। वही कॉमर्स वर्ग से मानसी जायसवाल, रौनक रतवानी, करन पहलानी व मोहम्मद टॉप फाइव में रहे।
विषय वार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के मामले में कॉमर्स विषय में रौनक रतवानी ने 100 नंबर प्राप्त किया। वहीं हिंदी विषय में मानसी जायसवाल, अंजली वर्धन व अर्पिता पांडेय 99 नंबर प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पर रहे। परीक्षा परिणाम में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर बच्चे खुशी से झूम उठे।

फ़ातिमा स्कूल के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में अनुष्का, यशस्वी व आकांक्षा ने 97.40% अंक पाकर किया टॉप

मऊ। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम रविवार को जारी हुआ। जिसमें फातिमा कान्वेंट स्कूल से अनुष्का राय, यशस्वी सिंह व अकांक्षा मिश्रा संयुक्त रूप से 97.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। वहीं रिद्धि व आकांक्षा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर जबकि आनंद स्वरूप, रितुल यादव व आरोही सिंह को तृतीय स्थान, एरम अजीज, विधि यादव चतुर्थ व विनीत यादव, अंजनेय कुमार राय को संयुक्त रूप से पाचवां स्थान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *