विधानसभा चुनाव 2022

सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अनुषांगिक संगठनों की झोंकी ताकत

@ फतेह बहादुर गुप्त….
रतनपुरा /मऊ ।भारतीय जनता पार्टी की अजीम शख्सियत, व्यवहार कुशल, राजनीति के पुरोधा अशोक कुमार सिंह सदर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा के टिकट पर अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में अपनी अलग और विशिष्ट छाप छोड़ने वाले अशोक कुमार सिंह जनपद में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बल्कि ऐसा जाना पहचाना चेहरा है, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने उन पर दांव लगाया है। यह ऐसे राजनीतिक शख्सियत हैं ,जो पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव ही उपलब्ध रहते हैं ।तथा जनता की समस्याओं को बेहतर ढंग से सुलझाने का माद्दा भी रखते हैं। राजनीतिक संघर्ष इनमें कूट कूट कर भरा हुआ है। यही वजह है कि अपने पूरे मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में यह सभी के मन में रचे बसे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक पुरोधाओं ने काफी सोच विचार कर इन्हें टिकट प्रदान किया है, ताकि वे अपने संघर्षों के जरिए चुनावी वैतरणी पार कर लें ,और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करें। अपने उद्देश्य की तरफ लगातार बढ़ रहे अशोक कुमार सिंह क्षेत्र में काफी भाग दौड़ कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता इन्हें चुनावी रंग में सराबोर करते हुए एक एक वोटरों से परिचय कराते हुए इनके लिए वोट मांग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सदर विधानसभा सीट को प्रतिष्ठा का सीट मान करके कड़े संघर्ष कर रही है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता तथा प्रदेश नेतृत्व पूरी तरह से लगा हुआ है।


राजनीति की कसौटी पर पूरी तरह से खरे उतरने वाले अशोक कुमार सिंह निर्वाचन क्षेत्र में कठोर परिश्रम कर रहे हैं। वसंत ऋतु के मौसम में जब क्षेत्रों में निकल रहे हैं तो पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। कार्यकर्ता भी पूरी तन्मयता से इनका साथ दे रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व में इस प्रतिष्ठा परक सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी के युवा और कद्दावर शख्सियत अशोक कुमार सिंह को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चुनाव के जंग में उतर चुका है । एक एक वोटरों से संपर्क साधने में लगे हुए हैं ।यही नहीं इस मतदान क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलावा विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, हिंदू जागरण मंच, स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता गांव-गांव में अलख जगा रहे हैं ,और पार्टी के पक्ष में मतदाताओं को अपनी तरफ खींचने में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को यह पूरी तरह से लग रहा है कि सरकार के नेतृत्व में जिन कार्यक्रमों और नीतियों को अमलीजामा दिया गया है, उसका पूरा लाभ इस चुनाव में मिलेगा। पार्टी के अनगिनत कार्यक्रमों ने एक एक मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित किया है। मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में राजनीति की प्रतिस्पर्धा में अशोक कुमार सिंह की अपनी एक विशिष्ट पहचान बनी हुई है। यह विधानसभा ऐसी है जिसके जनप्रतिनिधि लंबे अरसे से जेल में हैं और ऐसी स्थिति में विकास के सारे आयामों पर बट्टा लगा हुआ है राजनीतिक के जिंदगी पैदा होने पर जनता की आवाज उठाने वाला कोई भी मुखर जनप्रतिनिधि जनता के बीच नहीं है।ऐसी स्थिति में मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता को अशोक कुमार सिंह से काफी अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं। क्योंकि वह यहां के राजनीतिक आबोहवा से पूरी तरह से परिचित हैं। और उसे पूरी तरह से सुलझाने में उनका राजनैतिक अनुभव बहुत काम आएगा। उनके निर्वाचन क्षेत्र में स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के बीच अपनी राजनीतिक चेतना जगा चुके हैं । अन्य अलख जगाने वालों में प्रदेश के मंत्री कई कई जनपदों के विधायक जनसंपर्क अभियान को धार दे चुके हैं। जनपद के शीर्ष नेताओं में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, डॉक्टर सुशील कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार वर्मा, महामंत्री ज्योतिश्वर सिंह झल्लू, अक्षय लाल बागी ,परमात्मा सिंह , अजय कुमार तिवारी,भगवान दास गुप्ता, डॉ अभिमन्यु सिंह, नंदकिशोर गुप्ता, मोदी भक्त जय प्रकाश पटेल इत्यादि प्रमुख हैं। इसके साथ ही ऐसी शख्सियत भी हैं ,जो पर्दे के पीछे रह कर अशोक कुमार सिंह को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। समय कम है ,और पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से अशोक कुमार सिंह की ताजपोशी कराने में लग गए हैं। अशोक कुमार सिंह के पूरे परिवार का संघर्ष इस चुनाव में अपना रंग दिखाएगा। संघर्ष और शहादत बेकार नहीं जाती है। अशोक कुमार सिंह ने पिछले 20 वर्षों में जो कुछ गंवाया है, उसके भरपाई करने का वक्त आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह ऐसी कठिन घड़ी है, जिसमें सबकी सहभागिता आवश्यक है ।इस बार चुकना नहीं है, बल्कि तीर निशाने पर साधना है।ताकि मऊ में अशोक कुमार सिंह जैसा तपातपाया जनप्रतिनिधि मिले, जो सबका साथ सबका विकास कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *