Ex. PM राजीव गांधी की जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागी हुए सम्मानित
मऊ । भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13-14 सितम्बर को राजीव गांधी द्वितीय सामान्य ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता करायी गयी थी। इस प्रतियोगिता परीक्षा में 16 से 22 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे विजेता पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार बलबीर यादव को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
द्वितीय पुरस्कार भीमरत्न कुमार मोबाईल, तृतीय पुरस्कार टैबलेट प्रदान किया गया।सांत्वना पुरस्कार के रूप मे 4 से लेकर 13 रैंक वालों को बैग, 14 से लेकर 23 रैंक वालों को डॉक्युमेंट फोल्डर ,24 से लेकर 33 रैंक वालो को काफी मग का वितरण किया गया। इसके ऊपर की रैंक वालों को रिचार्ज कूपन दिया गया। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोरोना काल में छात्रों और नौजवानों के बीच अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गयी है। कहा कि कोरोना काल में सभी स्कूल और कॉलेज बंद थे। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रतियोगिता के जरिए छात्र-छात्राओं के बीच में जाने का एक सफल प्रयास किया है। बालकृष्ण चौहान ने कहा कि राजीव गांधी सामान्य ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता में 12 लाख 50 हजार 648 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन एनरोलमेंट कराया है, जो एक रिकॉर्ड है। मुख्य अतिथि डा.जय प्रकाश राय धूमकेतु ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा लाई गयी संचार क्रांति देश की तस्वीर बदल कर रख दिया है। शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस प्रतियोगिता से कोरोना काल में छात्रों-युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रूचि को बढ़ावा मिला, वहीं बच्चों को देश के महापुरूषों और देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में सच्ची जानकारी भी मिली। घनश्याम सहाय ने कहा कि कांग्रेस के पास बताने के लिए तमाम योजनाएं हैं। रामजपित पांडेय कहा कि आज योगी सरकार घोटाले का पर्याय हो चुकी है। इस अवसर पर मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा, बालकृष्ण चौहान, घनश्याम सहाय, राना खातून, रामजपित पांडेय, डॉ0 जय प्रकाश राय धूमकेतु, डॉ0 छाया सिंह, संजय यादव,डॉ0 अजय कुमार पांडेय, धर्मेद्र सिंह, डॉ0 सुमित्रा ,राजमंगल यादव, शिला भारती, अकरम प्रेमियर, नज़ीर अहमद, शिवाजी कन्नौजिया, विनोद कुमार,ओबैदुल्लाह अंसारी,नेसार अहमद, मोसफ़फे जमाल, सम्पत मौर्या, महेंद्र गुप्ता, स्वामीनाथ राय, ओमप्रकाश ठाकुर, मनोज सिंह, रमेश पांडेय,छोटे लाल,वीरेन्द्र कुशवाहा, चम्पा राजभर, सिकन्दर प्रसाद,ख्वाजा गुड्डू, विनय गौतम,रफी अतहर,असद नोमानी,अफसर खान,यासिर नदीम,अबुल फैज़,फैज़ अंसारी, जनमेजय सिंह, रवि खण्डेलवाल, अजय गुप्ता,वीरेन्द्र चौहान, रमा शंकर चौहान, आफताब सिद्दीकी,तौसीफ इलाही,संजय चौहान, विक्रम चौहान आदि उपस्थित रहे।


