अपना जिला

पूर्व सांसद सालिम अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला

मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से एक प्रतिनिधि मण्डल पूर्व सांसद सालिम अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्ररी सभागार में मिला। जिसमें मुख्य रूप से चेयरमैन मु0 तय्यब पालकी,पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, मुफ़्ती अनवर अली, मौलाना खुर्शीद अहमद, ज़फर अहमद जनता, मौलाना इफ़्तेख़ार अहमद, श्री अरविन्द्र मूर्ति, जयप्रकाश धूमकेतू, मौलाना इक़बाल अहमद मोहम्मदी, इक़बाल अहमद बुनकर वाहिनी तथा तबलीगी जमात की तरफ से जावेद इक़बाल एडवोकेट, अबुलेश शाह थे। मऊ शहर में लॉकडाउन लगने के बाद 08 जमात मऊ के विभिन्न इलाकों में थी मस्जिदों में लॉकडाउन का पालन होने लगा ऐसे स्थिति में उक्त जमातीयों को लोगो ने अपने घरों में रखा प्रशासन ने सारे जमातीयों को लगभग जो 115 थे उन्हें लिटिल फ्लावर स्कूल मे कोरन्टाईन किया उसकी सारी जाँच भी निगेटिव आयी 35 दिन हो गये थे उन्हें छोड़ा नहीं जा रहा था परन्तु प्रतिनिधि मण्डल के आग्रह पर यू. पी. की 07 जमात को छोड़ने का वादा डीएम ने किया। शेष महराष्ट्र की जमात जिसमें 13 व्यक्ति है उन्हें वेरिफिकेशन के बाद छोड़ दिया जायेगा। दिल्ली की एक जमात को मुकदमा करके धारा 269 एवं 270 के तहत मुकदमा करके बगल के स्कूल को आरजी जेल बना के रखा गया है। जिसमें दिल्ली के 15 और मऊ शहर के 10 लोगों के साथ कुल 26 लोग है जिनकी ज़मानत की प्रतिक्रिया मऊ रिलीफ कमेटी ने शुरू कर दी है इंशाअल्लाह इन सभी की जल्द ज़मानत हो जायेगी आप दुआ करें। मऊ रिलीफ कमेटी के ज़रिये एवं तबलीगी जमात के हल्का वाईज़ इन सभी जमातीयों के प्रति दिन अफ्तार एवं सहरी का प्रबंध होता था जिसमें तबलीगी जमात एवं अरशद जमाल साहब लगे रहते थे। साथ में मऊ के और चारों लोगो को जो देवबन्द से इलाज करा के आये थे उन्हें भी पुलिस उठा ले गयी थी उनके भी छोड़ने की बात हुई इंशाअल्लाह वह भी छूट जायेंगे। कोपागंज के एक छात्र जो देवबन्द में पढ़ता था उसकी रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद पुरा कोपा दिक्कत में आगया इंशाअल्लाह उस लड़के का परिवार पहले ही निगेटिव आने के बाद छुट गया लड़के की सारी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है लड़का कल इंशाअल्लाह छूटे जायेगा। श्री अंसारी ने कहा की अब कोपागंज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब ज़िला ग्रीन ज़ोन में आ जाना चाहिए जिस पर डीएम ने कहा की शासन स्तर से इसका निर्णय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *