Ex. IAS AK शर्मा को विधान परिषद का सदस्य में चुने जाने पर व्यापारी समाज ने दी बधाई
मऊ। वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा की विधान परिषद का सदस्य में चुने जाने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में अपार प्रसन्नता व्याप्त है। उनके चुने जाने से प्रसन्न व्यापारियों की एक बैठक अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हनुमान नगर भीटी स्थित टेन्ट व लाइट व्यवसाय के प्रमुख तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय राय के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि ए के शर्मा ने विधानसभा में महत्वपूर्ण पद प्राप्त करके मऊ जनपद का नाम रोशन किया है ।आज उनके इस गरिमामय आसन से समग्र व्यापारी समाज गदगद है। उत्तर प्रदेश के मानचित्र में मऊ जनपद का नाम स्वर्ण अक्षरों मेंअंकित लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए श्री शर्मा को गुजरात से उत्तर प्रदेश में संगठनको मजबूती देते हुए समग्र समाज के मान सम्मान में बृद्धि के लिए लेआया है जिसका हम सभी लोग स्वागत व अभिनंदन करते है। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख ने कहा कि मऊ जनपद के व्यापारियों का प्रतिनिधि मण्डल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नेतृत्व मे लखनऊ जाकर श्री शर्मा का स्वागत व अभिनंदन करेगे।
बैठक मे मुख्य रूप से कन्हैया जायसवाल, महातम यादव, हबीबुल्लाह टांंडवी, अशोक सिंह, आनंद गुप्ता, अजहर कमाल फैजी, राम अवध सिंह, संजय राय, श्याम मद्धेशिया, जावेद तरफदार, हाजी अनवर अली, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।



