अपना जिलाचर्चा में

छोटी सरयू से नहीं हटे अवैध बांध तो होगा आंदोलन : ई० दिव्येन्दु राय

कोपागंज/ मऊ । विकासखण्ड के काछीकलां ग्रामसभा में किसानों के बीच तमसा नहीं पर बने अवैध बांधों के सन्दर्भ में चर्चा हुई। चर्चा के दौरान काछीकलां ग्रामसभा के निवासी युवा किसान एवं समाजसेवी दिव्येन्दु राय ने कहा की अगर प्रशासनिक अमला जल्द ही अवैध बांधों को नहीं हटाता है तो हम लोग आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे। इस युग मे किसान का दर्जा भगवान से कम नहीं है क्योंकि हम किसान लोगों का पेट भरते हैं, जिस दिन हमने कृषि कार्य छोड़ दिया देश में अन्न की विपत्ति उत्पन्न हो जायेगी।
श्री दिव्येन्दु राय ने कहा की तमसा नदी को छोटी सरयू नदी कहा जाता है और इसी नदी पर लगभग 33 बांध काछीकलां से मऊ जिला मुख्यालय के बीच तक अवैध रूप से बनाये गये हैं। पहले से ही खुले में घूम रहे पशुओं ने किसानों की फसलों को बर्बाद करने का जिम्मा ले रखा है उसके ऊपर से इस तरह के अवैध बांधों की वजह से किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि जलमग्न है। सैकड़ो किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना का आजतक कोई क़िस्त नहीं आयी, जिला कृषि अधिकारी और कृषि विभाग के लोगों को तो लगता है किसानों की समस्याओं से कोई वास्ता ही नहीं। यह लोग अपना कर्तव्य बस एसी के बन्द गाड़ियों में घूमना और अपने कार्यालयों में हीटर चालू कर के बैठना भर समझते हैं। इन अवैध बांधो की वजह से काछी कलां के नीरज राय, प्रिन्स राय,रत्नेश राय,उपेन्द्र राय,पिन्टू, सन्तोष राय सहित दर्जनों किसानों के खेत कृषि करने योग्य नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *