प्रशासन ने इंग्लिश एकेडमी की दीवार पर अमान्य विद्यालय कराया अंकित
मधुबन/मऊ। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले व ग्रामीण क्षेत्रों में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। जब योगी सरकार के कार्यकाल की शुरुआत हुई थी तो उस समय पूरे प्रदेश में बिना मान्यता के चल रहे सभी विद्यालयों को बंद करने के सख्त आदेश जारी किए गए थे। सरकार और शिक्षा विभाग की कड़ाई के बाद भी कुछ स्कूलों का संचालन बंद नहीं हुआ था। जिसके चलते आज नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह संकुल प्रभारी मुराद उस्मानी के साथ मर्यादपुर के पहाड़ीपुर खिरिया स्थित ज्ञान कुंज इंग्लिश एकेडमी को बंद कराया तथा विद्यालय की दीवार पर अमान्य विद्यालय अंकित करा दिया एवम् साथ ही साथ अभिभावको को सलाह दी कि इस प्रकार के मान्यता बिहीन विद्यालय मे नामांकन न कराए । जानकारी के मुताबिक किसी व्यक्ति द्वारा अमान्य विद्यालय की सूचना शिकायती पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया गया था । जिसके बाद डीएम के आदेशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने सुबह सुबह विद्यालय पहुंचकर ताला जड़ । वहीं कुछ स्कूलों को बीईओ के द्वारा नोटिस देकर चेतावनी दी गई है। नोटिस दिए गए स्कूल अगर बन्द नही हुए तो कानूनी कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी गई है ।

