मऊ के मुहम्मदाबाद में डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत

मऊ/ मुहम्मदाबाद गोहना। लखनऊ बलिया हाइवे पर वृहस्पतिवार को मोटर साइकिल पर बैठ कर कहीं जा रही महिला का अचानक बाइक अनियंत्रित हो गया जिससे महिला सड़क पर गिर गयी, इसी दौरान सामने से आ रही डंपर ट्रक के नीचे महिला आ गयी और उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
बताते चलें कि थाना कोतवाली के हिंडोला निवासी हरेंद्र सिंह की 32 वर्षीय पत्नी इंद्रावती सिंह किसी कार्यवश मुहम्मदाबाद बाजार आई थी। वह अपना काम खत्म होने के बाद टैंपू का इंतजार कर रही थी, इसी बीच बगल के गांव के राहुल पुत्र नागेंद्र निवासी टेकई थाना मोहम्मदाबाद बाइक से आते हुए दिखाई दिया। महिला ने कहा बाइक पर बैठाकर मुझे तहसील छोड़ दिजीए। वह उसे बाइक पर बैठा कर तहसील को चल दिए जैसे उनकी बाइक तहसील के पास पंहुची बरसात के कारण मोटरसाइकिल खराब सड़क और कीचड़ में अनियंत्रित हो गई तथा महिला बाइक से गिर गई बाइक सवार भी उधर गिर गया तथा उधर से आ रही डंपर ट्रक महिला के ऊपर चढ़ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
