अपना जिला

DRM ने मऊ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

मऊ। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विजय कुमार पंजियार ने मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण यात्री सुविधाओं के विकास,भटनी-औड़िहार दोहरीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने एवं इस खण्ड पर चल रही विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन के उद्देश्य से मऊ -भटनी रेल खण्ड एवं मऊ,बेल्थरा रोड एवं सलेमपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
मंडल रेल प्रबंधक अपने निरीक्षण यान से सबसे पहले मऊ जं. रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने मऊ स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्थाओं, स्टेशन पर कोरोनॉ नियामकों के अनुपालन, स्वच्छता एवं यात्री सुख-सुविधाओं आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मऊ स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्थाओं , संरक्षा उपकरणों, स्वच्छता ,यात्री सुविधाओं की विकास योजनाओं एवं सर्कुलेटिंग एरिया का भी गहन निरीक्षण किया। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अपने निरीक्षण यान से मऊ-भटनी रेल खण्ड का निरीक्षण करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान मऊ -भटनी रेल खण्ड के विभिन्न स्टेशनों पर दोहरीकरण एवं यात्री सुविधा विकास कार्यों के सन्दर्भ में वर्क प्लान की समीक्षा की गई और सम्भावित परिवर्तनों के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने माहपुर–सादत स्टेशनों के बीच पड़ने वाले लेवल क्रासिंग संख्या 28 स्पेशल पर बने अंडर पास एलएचएस का भी निरीक्षण किया और इससे जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्थाओं, संरक्षा उपकरणों, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं की विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों ने मंडल रेल प्रबंधक को अपनी माँगो एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया गया जिसपर मंडल रेल प्रबंधक श्री पंजियार ने युक्तियुक्त माँगों को पूरा करने एवं कार्ययोजनाओं में शामिल करने का आश्वासन दिया।
मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार के साथ अपर मण्डल रेल प्रबंधक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अतुल त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र यादव,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी, मंडल सुरक्षा कमांडेंट डा.अभिषेक निरीक्षण में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *