ज्योतिष शोध और सामाजिक कार्यों में डॉ.संजय आर शास्त्री का अमेरिका और भारत में डंका
सनातन धर्म, ज्योतिष शोध और सामाजिक कार्यों में डॉ.संजय आर शास्त्री अहम भूमिका निभा रहे हैं… इन क्षेत्रों में उनके योगदान का ही असर है कि उनकी लोकप्रियता अमेरिका और भारत में बढ़ती जा रही है।
डॉ संजय आर शास्त्री एस्ट्रोसाइंस फाउंडेशन ऑफ अमेरिका आईएनसी नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं…आपको बात दें कि वो 2007 में यूएसए आए थे… वर्तमान में वो एक संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में “सनातन धर्म मंदिर” हिंदू मंदिर, केंट चला रहे हैं…यह केंट, वॉशिंगटन डीसी में एक गैर-लाभकारी संगठन है। इसके साथ ही डॉ.संजय वैदिक एस्ट्रोसाइंस फाउंडेशन ऑफ अमेरिका भी चला रहे हैं…
उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए ही उन्हें 2012 में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया था… डॉ संजय ने फोर्ट जोन्स यूनिवर्सिटी, यूएसए, और नई दिल्ली में लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ से ज्योतिष और हिंदू पौराणिक कथाओं में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी पूरी की, और इसके साथ ही 1998 में पुणे, महाराष्ट्र से ज्योतिष वेद और संस्कृत में मास्टर डिग्री पूरी की। इससे पहले उन्होंने 1998 से 2000 तक महाराष्ट्र के चाकुर में श्री कृष्ण सत्य साईं गजानन प्रतिष्ठान में एक संस्कृत और वैदिक ज्योतिष शिक्षक के रूप में काम किया.. लेकिन अंत में उन्होंने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए पद छोड़ दिया।
डॉ. शास्त्री का दिल्ली सरकार द्वारा पंजीकृत एक वैदिक विज्ञान ज्योतिष अनुसंधान केंद्र भी है, जो हर महीने “ज्योतिष शोध” नाम से एक पुस्तक भी जारी करता है। इनके द्वारा संचालित हिंदू मंदिर केंट वेद, ज्योतिष, संस्कृत, भारतीय संस्कृति और धर्म के बारे में सब कुछ सिखाता है। साथ ही यह नियमित रूप से खाद्य बैंकों को भोजन दान करता है और कई लोगों को स्वयं मुफ्त भोजन भी प्रदान करता है। हिंदू मंदिर केंट वर्तमान में डॉ. शास्त्री के मार्गदर्शन में 5,000 सक्रिय सदस्यों के साथ एक हेरिटेज सेंटर का निर्माण कर रहा है…इसी प्रकरण में उन्होंने भारत का भी दौरा किया… जहां उन्होंने बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और अपर्णा यादव से मुलाकात कर अपनी मुहिम से जुडने और सहयोग करने का आग्रह किया.


