बात सेहत की

आंखे हो रहीं लाल, मऊ सहित पूर्वांचल के कई जिलों में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू का प्रकोप

o कंजक्टिवाइटिस से बच्चे हो रहे प्रभावित, बड़ो में भी फैल रहा संक्रमण : डॉ पवन कुमार मद्धेशिया

@फतेह बहादुर गुप्त…

मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर सहित पूर्वांचल के लगभग हर जिले में आंखों के वायरल संक्रमण कंजक्टिवाइटिस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।आंख के रोगियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए प्रेमा आई हॉस्पिटल मऊ एवं मुहम्मदाबाद गोहना के मैनेजिंग डायरेक्टर पूर्वांचल के जाने माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पवन कुमार मद्धेशिया ने आमजन को सलाह देते हुए कहा की कंजक्टिवाइटिस से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक तेजी हुई वृद्धि हैरान करने वाली है।

डॉक्टर पवन कुमार मद्धेशिया ने बताया की इनमें ज्यादा संख्या छोटे बच्चों या यूं कहें स्कूली बच्चों की है । वायरल संक्रमण से प्रभावित रोगियों की आंखें लाल हो जा रही और उनमें सूजन आ जा रही है। बताया कि आंख के सफेद हिस्से पर एक झिल्ली होती है जिसे कंजंक्टाइवा कहते हैं। आंखों की झिल्ली में एडीनो वायरस से संक्रमण हो रहा है। एक सवाल के जवाब में डॉक्टर पवन कुमार मद्धेशिया ने बताया की हरपीज सिम्प्लैक्स वायरस, वैरिसिला जोस्टर वायरस, कुछ अन्य वायरस तथा बैक्टेरिया से भी संक्रमण होता है।

“पत्रकार फतेह बहादुर गुप्ता ” द्वारा यह पूछे जाने पर की इस बीमारी से बचाव के उपाय क्या हैं …. डॉक्टर पवन कुमार मद्धेशिया ने बताया की …..

आंखों को साफ रखें, साफ पानी से धोएं……

आंखों में धूल-मिट्टी आदि न जाने दें ……

आंख में खुजली हो तो हाथ से न रगड़ें…..

आंख में तकलीफ हो तो तुरंत विशेषज्ञ आंखों के डॉक्टर को दिखाएं…..

संक्रमण होने पर बर्फ के पानी से सिंकाई करें …..

डॉक्टर पवन कुमार मद्धेशिया बताते हैं की इस समय गर्मी एवम उमस के चलते वातावरण में बदलाव हो रहा है इसलिए बच्चो एवम आम लोगों में तेजी से आई फ्लू का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसमे आंखों का लाल और संक्रमित होना आम लक्षण के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा की रेगुलर रूप से डॉक्टर द्वारा प्रेस्क्राइब दवा का ही प्रयोग करें और एक या दो दिन में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *