शोक संदेश

डॉ पी एल गुप्ता के बड़े भाई रविंद्र प्रसाद गुप्त का निधन

( फ़तेह बहादुर गुप्त)
मऊ। जाने-माने जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर पी एल गुप्ता के बड़े भाई रविंद्र प्रसाद गुप्त का रविवार के दिन 11:00 बजे के लगभग निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।
दिवंगत रविंद्र प्रसाद गुप्त डॉक्टर पी एल गुप्ता के सबसे बड़े भाई थे ,और वह काफी दिनों से गुप्ता सर्जिकल अस्पताल नरई बाध मऊ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जाता है कि रविवार के दिन उन्होंने 10:00 बजे के लगभग नाश्ता किया ,और आराम करने लगे ।इसी बीच उनका प्रणान्त हो गया। रविंद्र प्रसाद गुप्ता मूल रूप से गाजीपुर जनपद के भावरकोल थाना अंतर्गत गोंडऊर ग्राम पंचायत के निवासी थे, और वह पिछले तीन दशकों से मऊ में रह कर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अभी कुछ दिनों पूर्व उनकी धर्मपत्नी का निधन दार्जिलिंग के कॉलिंग पोंग शहर में हो गया था। उनके निधन पर डॉक्टर पी एल गुप्ता,डॉ0 पवन कुमार मद्धेशिया, रामजी प्रसाद, मदन प्रसाद गुप्त ,राजेश कुमार गुप्त, पूर्वी संसार के संपादक ओम प्रकाश गुप्त, संयुक्त संपादक फतेह बहादुर गुप्त ,उपमन्यु राय, सुरेंद्र सिंह अधिवक्ता ,चंद्रमा प्रसाद गुप्त, मोहम्मद तजम्मुल, डॉ0 अरुण कुमार मिश्र,सुशील कुमार पांडेय, प्रशांत कुमार गुप्त इत्यादि ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *