Uncategorized

डा. ख़ालिद बता रहे हैं गर्मी के मौसम में कैसे रखें अपने सेहत ख़्याल

मऊ। इस समय गर्मी अपने चरम पर है ऐसे में हम सभी को बड़े सावधानी की जरूरत है नगर के शाही कटरा स्थित तिब्बिया वैलनेस सेंटर के डॉ एस खालिद ने बताया की अगर आप दिन में कई बार अपने आपको थका हुआ महसूस करते हैं या सर भारी होता है कुछ अच्छा नहीं लगता है तो इसका मतलब है कि इस भीषण गर्मी में आप अपने साथ कुछ लापरवाही कर रहे हैं।
डॉ एस खालिद ने हमें लोगों के लिए कई तरीके बताएं जिसको अपना कर भीषण गर्मी से अपना बचाव कर सकते हैं । डा एस खालिद ने बताया कि अक्सर लोग बाहर तेज धूप से घर आकर बहुत ठंडा पानी पी लेते हैं तेज कूलर और ए सी के सामने बैठ जाते हैं इससे बचना चाहिए क्योंकि अक्सर इस कारण से बुखार सर जी जुखाम गर्मी के मौसम में भी हो जाता है गर्मी के मौसम में पानी का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करना चाहिए ताजे फल एवं सलाद के सामान का इस्तेमाल करें बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए और घर पर भी हल्का भोजन करना चाहिए। हमें चाहिए की दिन में बिना वजह धूप में ना जाए अगर बाहर जाना हो तो अपना सर ढक कर रखें कोल्ड ड्रिंक आदि के इस्तेमाल से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *