अपना जिलाचर्चा में

13 साल की बेटी के पेट से निकला 2 किलो 100 ग्राम बालों का गुच्छा

मऊ। जाने-माने जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने 13 वर्षीय एक बालिका के पेट का आपरेशन करके 2 किलो 100 ग्राम के बाल का गुच्छा निकाला है। बालिका बलिया जनपद के बिल्थरा रोड कस्बे की निवासीनी शाहीन है। पेट दर्द की शिकायत पर उसे गुप्ता सर्जिकल अस्पताल नरई में डॉक्टर अभिषेक गुप्ता को दिखाया गया ।
बताया जाता है कि शाहीन को अक्सर पेट दर्द की शिकायत रहती थी, जिस पर बिल्थरा रोड निवासियों ने उसे किसी जनरल सर्जन को दिखाए जाने की सलाह दी थी। शाहीन के मां-बाप उसे नरई बांध स्थित गुप्ता सर्जिकल अस्पताल ले गए जहां पर जनरल सर्जन डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बच्ची की जांच की तो उन्हें पेट में गांठ जैसा आभास हुआ ,बच्ची के अभिभावकों ने बताया कि लड़की अक्सर बाल खाती देखी गई है।

डाक्टर अभिषेक गुप्ता ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो उसके पेट में लगभग 20 सेंटीमीटर लंबी और 15 सेंटीमीटर बढ़त लिए हुए बालों का गांठ दिखाई पड़ा, बालिका की जांच करने के बाद जब इस तरह की वस्तु स्थिति सामने आई तो उसका ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा। बालिका के पेट से 2 किलो 100 ग्राम वजन का बालों का गुच्छा जिसकी लंबाई 18 सेंटीमीटर और चौड़ाई 16 सेंटीमीटर था जो उसके पेट से होकर के ढाई फीट तक उसके आंतों में चला गया था । ऑपरेशन पूरी तरह से सफल होने पर जहां बालिका को दर्द से निजात मिल गई, वहीं उसके अभिभावकों ने राहत की सांस ली। डॉ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से क्रिटिकल था, इस बीमारी को रिपंजेल सिंड्रोम गैस्ट्रिक त्रिंकोबेजोर कहा जाता है, जो 15 लाख लोगों में से किसी एक को होता है। ऐसे मरीज अपने ही बाल को तोड़कर के खाते रहते हैं, जो पेट में इकट्ठा होकर के उन्हें परेशानी में डालता है।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर अभिषेक गुप्ता जाने-माने जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ पी एल गुप्ता के सुपुत्र हैं। जो सर्जरी के क्षेत्र में उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए चुनौतीपूर्ण ऑपरेशनो को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *