राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में मऊ के डॉ अभिषेक शर्मा का चयन
कोपागंज …मऊ … उत्तर प्रदेश
सोचने से कहां मिलते हैं तमन्नाओं के शहर …..
चलना भी जरूरी है मंजिल पाने के लिए!
राष्ट्रीय ललित कला अकादमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में पूरे देश के आमंत्रित ढाई सौ कलाकारों की कलाकृतियों में 20 कलाकारों की कृतियों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया जिसमें मूर्ति कला के कलाकार डॉक्टर अभिषेक शर्मा का भी चयन हुआ।
डॉक्टर अभिषेक शर्मा जनपद मऊ के देवकली / कोपागंज नगर के निवासी हैं जिन्होंने बी एच यू से बीएफए एवं शांति निकेतन से एमएफए करने के उपरांत बी एच यू से ही पी-एच०डी० की उपाधि प्राप्त किया। डॉक्टर अभिषेक शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कलाकार प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार विश्वकर्मा (अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश) के भतीजे हैं। इनके बड़े भाई डाक्टर ज्योति भास्कर भी ख्यातिलब्ध चित्रकार एवं इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं इसलिए कला इन्हें विरासत में प्राप्त है।
इनके चयन की सूचना प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनपद मऊ के कोपागंज नगर निवासी जाने माने समाजसेवी एवं शिक्षा एवं कला क्षेत्र के उन्नयन के लिए कार्यरत पवन कुमार गुप्ता ने डॉक्टर अभिषेक शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया। समाजसेवी संजय कुमार गुप्त, नरेंद्र विश्वकर्मा, राकेश जायसवाल, चंद्रमणि पांडे सहित अनेकों लोगों ने अभिषेक शर्मा की इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए शुभ कामना व्यक्त किया है।

