हड़कम्प : मऊ में एक ही दिन मिले 9 कोरोना पॉजिटिव, कुल 13 संक्रमित
■ एक इलाज के दौरान स्वस्थ, फिलहाल 12 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज
(श्रीराम जायसवाल)
मऊ। जनपद में बढ़ने लगे कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या, बुधवार को 9 प्रवासी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित पॉजिटिव। अब तक कुल 13 मरीज हुए कोरोना पॉजिटिव, एक मरीज इलाज के दौरान हुआ ठीक, 12 मरीज है एक्टिव।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने आज मिले 9 कोरोना मरीजों के बारे में बताया कि फतेहपुर मण्डाव ब्लॉक के 6 लोग एक ही परिवार से हैं जो गत दिनों ट्रेन द्वारा मुंबई से आये थे। इसके साथ ही अन्य तीन में रानीपुर ब्लाक की चितबिसाव की एक 9 वर्षीया बच्ची, परदहां ब्लॉक के अहिलाद व बडराव ब्लॉक के खेड़ाचवर गांव के एक-एक लोग रहने वाले हैं। जो पूर्व से पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
इस प्रकार मऊ जनपद में कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित मरीज हो गए। जिनमें से एक इलाज के दौरान स्वस्थ होकर अपने घर जा चुका है। फिलहाल वर्तमान में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज एक्टिव रूप में हैं।

