चर्चा में

पंचायत भवन में निजी विद्यालय संचालित होने पर डीएम सख्त, भवन खाली कराकर, पास का अवैध निर्माण कराया ध्वस्त

मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को सूचना मिला कि ग्राम सभा-कोरौली, विकास खण्ड-दोहरीघाट में पंचायत भवन का उपयोग निजी विद्यालय हेतु किये जा रहा है, जिलाधिकारी द्वारा तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मौके पर अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार की टीम भेज कर पंचायत भवन को अतिक्रमणमुक्त कराते हुए अगल-बगल के अवैध अतिक्रमण को भी तत्काल ध्वस्त कराया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा यह बताया गया कि किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों का संचालन जनपद अन्तर्गत पाये जाने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी एवं अवैध गतिविधियों में सम्मिलित सभी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *