डीएम ने डा. पवन मद्धेशिया को किया सम्मानित
मऊ। काम बोलता है! जी हाँ आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं कि काम बोलता है। आप अपने कार्य को जितना मेहनत और ऊर्जा से करते हैं ज़माने में उसकी चर्चा उतनी ही तीव्र गति से होती है और जनता में हो रहे कार्य की चर्चा अगर शासन और प्रशासन में भी होने लगे तो समझ लीजिए आप सही दिशा की ओर जा रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं मऊ जनपद के वरिष्ठ नेत्र सर्जन और पूर्वांचल के लोकप्रिय चिकित्सक व प्रेमा चिकित्सालय एंड लेजर सेंटर के स्वामी डा. पवन कुमार मद्धेशिया की। डा. पवन मद्धेशिया के इस सुकृत्य से जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने डा मद्धेशिया को वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता व दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम में प्राइवेट क्षेत्र में सर्वाधिक मोतियाबिंद का आपरेशन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
श्री मद्धेशिया को यह सम्मान मिलने से नगर के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है। बताते चलें कि राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डा. पवन मद्धेशिया ने मार्च 2019 से दिसंबर 2023 तक 58 हज़ार 724 मरीज़ों का मोतियाबिंद का आपरेशन करके एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। उनका यह रिकार्ड मऊ जनपद में कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा उन्होंने जनवरी 2024 से 31 मई 2024 तक पाँच माह में 6784 ऑपरेशन किया जो अनुकरणीय है।
इस अवसर पर जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी समेत दर्जनों अधिकारी गण मौजूद रहे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि डा मद्धेशिया निश्चित रूप से गरीबों की चिकित्सा बहुत ही सेवा भाव से करते हैं वे धार्मिक सामाजिक तथा चिकित्सीय सेवाओं में निस्वार्थ भाव से असहाय व निर्धन रोगियों के सेवा करते रहते है। आज सभी आशीर्वाद तथा दुआओ का ही परिणाम है कि उनकी कीर्ति चारो तरफ फूलों के सुगंध की तरह फ़ैल रही है।इस अवसर पर मध्यदेशीय वैश्य महा सभा प्रदेश महा मंत्री अभिषेक मद्धेशिया समेत दर्जनों सामाजिक संस्थाओं से डा मद्धेशिया के इस उपलब्धि पर शुभकामनाओं तथा बधाइयों का ताँता लगा हुआ है।