DM साहब आपके जूनियर अधिकारी नहीं सुन रहे, एक गांव के फसल व बाग जलजमाव से हो रहे बर्बाद
● मखदूम पुर मलिक के किसानों के लिए फोरलेन बना अभिशाप
घोसी। गोरखपुर वाराणसी फोरलेन (NH-29) के बाईपास पर ग्राम- मखदूम पुर मलिक में जल निकासी कराने वाली पुलिया सही जगह पर न बनने के कारण तथा जाम होने के कारण बरसात का पानी नहीं निकल पा रहा है तथा कुछ अन्य लोगों द्वारा रोक दिए जाने से भी गांव व खेत में पानी लगा हुआ है जिससे सारी फसल व बाग नष्ट हो रहा है। और बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने उप जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या का तत्काल निराकरण किया जाना जनहित में अति आवश्यक बताया है। लोगों ने कहा कि एसडीएम घोसी को प्रार्थना पत्र देने से पहले दिनांक 04-08-2020 खण्ड विकास अधिकारी घोसी को प्रार्थना पत्र दिया था परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसके अलावा ग्रामीणों ने समस्या की प्रतिलिपि बाद में निम्न अधिकारियों को दिया…
1- खण्ड विकास अधिकारी – घोसी , जनपद- मऊ
2- प्रबन्ध निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (NHAI- 29), गोरखपुर
3- श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद- मऊ
4- श्रीमान जिलाधिकारी, जनपद- मऊ को भी भेजा है।
क्षेत्र पंचायत के पूर्व सदस्य चंद्रशेखर, रामबचन, चंद्र कुमार, उषा देवी सहित समस्त ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस समस्या से तत्काल निजात दिलाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि सरकार किसान हित की बात करती है और यहां एक मामूली से पुलिया की साफ सफाई ना होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण दर्जनों किसान बर्बाद हो रहे हैं। उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने के बाद अब ग्रामीणों ने अपने समस्या से निजात दिलाने की टकटकी जिलाधिकारी से लगायी है। अब स्याखना है छोटी सी समस्या का समाधान, जिलाधिकारी कब तलक दिलाते हैं।




