मिसाल-ए-मऊ

मऊ में फातिमा स्कूल की दिव्यांशी, लीजा व रजत ने 96% अंक पाकर, किया जिला टॉप

सीआईएससीई ने आईएससी 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया

मऊ फातिमा स्कूल ताजोपुर मऊ का 12वीं आईएससी बोर्ड 2022 का परिणाम रविवार को आया। जिसमें स्कूल की दिव्यांशी सिंह, लीजा़ मजहर और रजत पुलिन ने 96% अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पाया है। इस प्रकार फातिमा के तीन बच्चे जनपद में प्रथम स्थान पाकर अपने परिवार और मऊ का नाम रोशन किए हैं। वहीं फातिमा स्कूल के टापरों में मानसी गुप्ता ने 95.40% अंक पाकर दूसरे स्थान पर तथा आनंद कुमार गुप्ता 94.80% अंक पाकर तृतीय स्थान पर तथा प्रशान्त त्रिपाठी 94.40% अंक पाकर चौथे स्थान पर आएं हैं।

जिले की टॉपर दिव्यांशी सिंह मऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व डीजीसी राजेश सिंह राज की पुत्री है और दूसरी टापर लीना मजहर वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डा. आई मजहर की बेटी है।

अनिकेत यादव पांचवें स्थान पर, एजो थामस छठवें स्थान पर, प्रज्ञा सिंह सातवें स्थान पर, अलीना खालिद आठवें स्थान पर, रूद्र प्रताप सिंह व शांभवी विषय नौवें स्थान पर, हंसिका गुप्ता दसवें स्थान पर आकर परिवार सहित अपना नाम रोशन की है। वहीं कामर्स साइड से प्रज्ञा सिंह ने प्रथम स्थान, दीक्षा सिंह ने द्वितीय स्थान और कशिश लालवानी ने तृतीय स्थान पाया है। विषय वाइज टापर की सूची में दिव्यांशी सिंह फिजिक्स में 98% अंक, लीजा मजहर बायोलॉजी में 98% अंक, एजो थॉमस व रजत पुलिन गणित में सौ प्रतिशत व प्रशांत त्रिपाठी इंग्लिश में 97 प्रतिशत, मानसी गुप्ता व हंसिका गुप्ता हिंदी में 97% प्रतिशत, रजत पुलिन और आनंद गुप्ता ने केमिस्ट्री में 99% अंक, प्रज्ञा सिंह अकाउंट में 74%, दीक्षा सिंह इकोनॉमिक्स में 92% और प्रज्ञा सिंह कामर्स में 96% अंक लाकर मऊ का नाम रोशन किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *