रोजगार मेले का आयोजन 16 अगस्त को
मऊ। सेवा योजना अधिकारी ने बताया कि जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से दिनांक 16.08.2023 को प्रातः 10:30 रोजगार मेले का आयोजन रा०औ०प्र०संस्थान सहादतपुरा मऊ के परिसर में किया जा रहा है जिसमें निजी क्षेत्र की शिवशक्ति बायो टेक्नोलाजी प्रा०लि०, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि० महामाया गार्मेन्टस प्रा०लि०, गोल्ड माइन्स इण्डिया प्रा०लि० एवं कैरियर विजार्ड आदि 5 से अधिक कम्पनियों द्वारा अपनी 650 से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करने की सम्भावना है। उक्त कम्पनियों द्वारा अपनी रिक्तियों के सापेक्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्रदान करने की कार्यवाही साक्षात्कार के माध्यम से की जायेगी रोजगार मेले में जनपद के हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, स्नाकोत्तर, आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण बेरोजगार पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों द्वारा अपनी एडमिन से सम्बन्धित कम्पनियों में सेवायोजन पोर्टल से आवेदन करते हुए शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। उक्त कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।


